हिमालय प्रहरी

पहले नशा करने बैठे 2 दोस्त, फिर एक ने दूसरे पर दराट से कर दिया हमला

खबर शेयर करें -

 

पांवटा साहिब : उपमंडल पांवटा साहिब में दो युवकों में नशे को लेकर बहसबाजी के दौरान एक युवक ने दुसरी युवक के सिर पर दराट से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलैंस से सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर युवक को गंभीर अवस्था में मैडीकल कॉलेज नाहन के लिए रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के अजय कुमार व संजीव कुमार दोस्त हैं तथा काफी समय से नशे का सेवन करते हैं।

शुक्रवार देर रात को संजीव कुमार वार्ड नंबर-10 से अजय कुमार के घर वार्ड नंबर-5 में गया। जिसके बाद दोनों नशा करने लग गए। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। इस दौरान संजीव ने दराट उठाकर अजय के सिर पर कई वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रैफर किया गया।

उधर, सूचना मिलते ही डीएसपी वीर बहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक ने नशे की हालत में दूसरे युवक को दराट से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version