इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गुरुवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. हालांकि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है. ये भूकंप पाकिस्तान के हरनाई के 14 किमी उत्तर-पूर्व में आया. इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई है.
एएफपी ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों के हवाले से बताया, दक्षिणी पाकिस्तान में आए भूकंप में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पाकिस्तान के हरनाई के 14 किमी एनएनई में तड़के 3:30 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया.
भूकंप आने पर क्या करें?
- भूकंप आने के बाद अगर आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं.
- या फिर अगर आपके घर में टेबल या फर्नीचर है तो उसके नीचे बैठकर हाथ से सिर को ढक लेना चाहिए.
- भूकंप आने के दौरान घर के अंदर ही रहें और जब झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें.
- भूकंप के दौरान घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें