हिमालय प्रहरी

पानी भरने के विवाद में महिला की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, 3 गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

शाहजहांपुर (उत्तरप्रदेश)। शाहजहांपुर जिले में नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 30 अगस्त को दमोलिया गांव में रहने वाली महिला लड़ैती देवी (55) का अपने पड़ोस में रहने वाली रचना नामक महिला से सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी बीच रचना के पक्ष के कई लोग आ गए और उन्होंने लड़ैती देवी की लाठियों से पिटाई कर दी।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रेबारी, सुनील तथा छेदा लाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य अभियुक्त अजय फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Exit mobile version