दिल्ली नरेला बॉर्डर से चंद कदमों की दूरी पर पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया. मृतका की मां ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कातिल पिता को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस का कहना है कि बेटी ने पिता के पसंद के लड़के के साथ शादी करने से मना कर दिया था. तकरीबन एक सप्ताह पहले लड़की को देखने लड़के वाले आए थे. लड़की ने जब शादी के लिए मना कर दिया तो पिता ने उसकी हत्या कर दी. युवती जब सो रही थी तभी पिता ने सोते वक्त गले दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि लड़की दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.