हिमालय प्रहरी

पीएम मोदी को बहुत पसंद हैं सहजन के पराठे, जानें मोरिंगा के पराठे के फायदे और रेसिपी

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फिटनेस और डाइट को लेकर हमेशा एक्टिव रहते हैं और कई मौकों पर उन्होंने लोगों को इस बारे में जानकारी भी दी है। हाल ही में हुए ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में उन्होंने देश भर के छात्रों को संबोधित करते हुए सहजन यानी मोरिंगा के पराठे खाने को लेकर अपनी पसंद भी बताई। हमारे देश में सहजन की सब्जी का सेवन खूब किया जाता है। सहजन या मोरिंगा ( Drum stick) का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सहजन को मोरिंगा या ड्रमस्टिक भी बोलते हैं और इसे बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। सहजन की पत्तियों से बना पराठा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसमें शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सहजन का इस्तेमाल खाने के अलावा दवाएं बनाने के लिए भी किया जाता है। इसके पत्ते, फूल, छाल, फल और बीज आदि का इस्तेमाल कई तरीकों से औषधि के रूप में भी किया जाता है। आइये विस्तार से जानते हैं सहजन या मोरिंगा के पराठे खाने के फायदे और बनाने का तरीका।

सहजन के पराठे खाने के फायदे

मोरिंगा या सहजन का इस्तेमाल डायबिटीज, मोटापे की समस्या और अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सहजन में शरीर के लिए फायदेमंद प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है। इसकी पत्तियों से बना पाउडर भी शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। मोरिंगा के पराठे खाने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। सहजन या मोरिंगा का पराठा खाने के कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।

1. आंखों के लिए फायदेमंद
मोरिंगा या सहजन खाने से आंखों को बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रेटिना से जुड़ी समस्याओं में भी सहजन या मोरिंगा का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से कुक दिनों के लिए मोरिंगा का सेवन करने से आपको आंखों से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा मिलता है।

2. इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए फायदेमंद
सहजन की पत्तियों में संतरे से कई गुना ज्यादा विटामिन सी मौजूद होता है। इसका सेवन शरीर में विटामिन सी की आपूर्ति करने के साथ-साथ शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। सहजन का सेवन करने से आपकी कोशिकाओं को होने वाली क्षति को रोकने में फायदा मिलता है। सेल डैमेज होने से बचाने के साथ आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप सहजन के पराठे का सेवन कर सकते हैं।

3. हड्डियों के लिए बहुत उपयोगी

हड्डियों की मजबूती बढ़ाने और बीमारियों से बचाने के लिए सहजन के पराठे खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फास्फोरस, कैल्शियम आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम का सेवन बहुत फायदेमंद है। मोरिंगा या सहजन के पराठे खाने से आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या जैसे ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस की समस्या आदि में फायदा मिलता है।

4. वजन कम करने में उपयोगी
आज के समय में असंतुलित खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से लोग मोटापे की समस्या के शिकार हो रहे हैं। मोटापे के कारण शरीर में कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में आपके लिए सहजन का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है और भूख को शांत करने में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। वजन कम करने के लिए मोरिंगा या सहजन के पराठे का सेवन करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है।

5. अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद
अस्थमा के मरीजों के लिए मोरिंगा या सहजन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अस्थमा की समस्या में मरीज की समस्याओं को दूर करने के लिए मोरिंगा का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। फेफड़ों को बेहतर बनाने के लिए सहजन का सेवन बहुत उपयोगी होता है। अस्थमा के मरीजों में सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए सहजन का सेवन बहुत फायदेमंद है।

सहजन का पराठा बनाने का तरीका

आवश्यक सामग्री –

बनाने का तरीका –

सहजन या मोरिंगा को एक बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। इसका सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप भी पीएम मोदी का पसंदीदा सहजन का पराठा खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप ऊपर बताये गए तरीके को फॉलो करें। अगर आपको खानपान से जुड़ी कोई बीमारी या समस्या है तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Exit mobile version