हिमालय प्रहरी

पुलिस ने एक किलो चरस के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

 उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किलो चरस के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है. आरोपी ये चरस यूपी से लाया था, जिस वो उधमसिंह नगर जिले अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने वाला था.

पुलिस ने बताया कि चीकाघाट पुल के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. तभी बाइक सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वो भागने लगा. हालांकि पुलिस ने उसे भागने का मौका नहीं दिया और वहीं पर धरदबोचा.

पुलिस ने आरोपी की तलाश ली तो उसके पास से एक किलो से अधिक चरस बरामद हुई. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन यादव निवासी ग्राम धुन्दरी थाना अमरिया ज़िला पीलीभीत बताया.

आरोपी ने बताया कि वह चरस की खेप अमरिया जिला पीलीभीत से लेकर उधम सिंह नगर में खपाने के लिए आ रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे बीच रास्ते में ही पकड़ लिया. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है. सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

Exit mobile version