राजू अनेजा, काशीपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आईटीआई पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस टीम ने अलीगंज रोड़ से पैगा गाँव / ठाकुरद्वारा जाने वाली सड़क पर मोटर साईकिल बुलेट नं0-UK18H-6154 पर सवार दो व्यक्तियो के कब्जे से कुल 225 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान नशा तस्करो ने अपना नाम दीपक यादव पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम असलेमपुर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद (उ०प्र०) उम्र 25 वर्ष और पवन कुमार पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम लौगीखुर्द पो० सुल्तानपुर दोस्त थाना ठाकुरद्वारा
जिला मुरादाबाद (उ०प्र०) उम्र 23 वर्ष बताया। पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा यह अवैध स्मैक मुरादाबाद से लाकर उत्तराखण्ड के काशीपुर, बाजपुर व रूद्रपुर में बेची जाती है। बरामदा अवैध स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 2800000/ (अट्ठाईस लाख रूपये) है। अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रमुख रूप से वन्दना वर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर ,आशुतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई
,उ0नि0 प्रदीप कुमार भट्ट थाना आईटीआई,कानि0 43 विरेन्द्र राणा थाना आईटीआई,कानि0 266 देव गिरी थाना आईटीआई,कानि0 767 जितेन्द्र नेगी थाना आईटीआई,कानि0 541 उमेश तोमक्याल थाना आईटीआई,कानि0 446 हरीश विष्ट थाना आईटीआई,कानि0 505 सुरेन्द्र कम्बोज थाना आईटीआई शामिल रहे।