हिमालय प्रहरी

प्रेमिका को उसकी अश्लील वीडियो दिखा प्रेमी ने दोस्तो के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा…?

खबर शेयर करें -

प्रेम दुनिया की सबसे प्यारी चींज है। इसमें लोग एक दूसरे के लिए जान भी दे देते हैं। लेकिन जमशेदपुर में एक ऐसा वाक्या सामने आया है, जो प्रेम शब्द को भी कलंकित कर दिया है। दरअसल जमशेदपुर के मानगो आजादनगर के एक युवक ने अपने प्रेमिका के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इसके बाद अपने दो दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। जब युवती ने मना किया तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जब पानी सिर के ऊपर चले गया तो युवती जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रविवार दोपहर वह प्रेमिका के घर जा धमका। गाली गलौज करने लगा। चाकू निकाल लिया। भाई को जान से मारने की धमकी दी इसके बाद प्रेमिका ने अपने स्वजनों और आस-पास के लोगों को बुला लिया। लोगों की भीड लग गई। लोगों ने उसे पकड़ लिया। पिटाई की। इस बीच आजादनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने प्रेमी को थाने को सौंप दिया। प्रेमिका ने मामले में अपने प्रेमी बंटी सिंह उर्फ नंदलाल सिंह के विरुद्ध रविवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रेमिका के अनुसार प्रेमी मानगो डिमना बस्ती का निवासी है। उसने आरोपित पर आरोप लगाया कि युवक से उसका विगत एक साल से प्रेम संबंध था। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। आजादनगर थाना प्रभारी एनके सिन्हा ने बताया आरोपित पुलिस की गिरफ्त में है।

Exit mobile version