शाहजहांपुर में प्रेमी की शादी होने के बाद घर पहुंची चार बच्चों की मां का हंगामा देख नई दुल्हन आतंकित हो गई।विवाहित प्रेमिका ने जहां नई दुल्हन का हाथ पकड़ कर उसे घर से बाहर निकालने का प्रयास किया।वहीं दोनों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गई।जिसके बाद वर पक्ष के परिजनों ने मामले में विवाहित युवती के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी है।पुलिस ने उसे बरेली जाने की सलाह दी है।
भरी दोपहरी बच्ची के साथ पहुंची प्रेमी के घर
यह दिलचस्प मामला शाहजहांपुर के एक गांव का है।जहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बेटे का विवाह 14 मई को बरेली के फरीदपुर गांव में रहने वाली एक युवती से की थी।इसकी जानकारी युवक की विवाहित प्रेमिका को लग गई।प्रेमी की शादी से नाराज विवाहित प्रेमिका को यह बात नागवार गुजरी।वह भरी दोपहरी अपनी बच्ची के साथ प्रेमी के घर जा धमकी।परिजनों को आरोप है कि उक्त महिला अपनी बच्ची के साथ उसके घर में घुस आई और गाली गलौच करने लगी।जब ग्रामीणों ले इस विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गई।
नई दुल्हन का पकड़ा हाथ, की बाहर निकालने की कोशिश
बरेली के भुता थाना क्षेत्र में ईट भट्ठे पर रहने वाली महिला ने नई दुल्हन का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन खींच कर बाहर ले जाने लगी।तो उसे उनके कब्जे से छुडवाया ।वहीं युवक का का कहना है कि शादी से पहले उसका प्रेम प्रसंग हो गया था।महिला शादीशुदा है, उसके चार बच्चे हैं, लेकिन काफी समय से उसका महिला से कोई संपर्क नहीं है।युवक के पिता ने तहरीर दी, जिस पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह सोलंकी ने मामला बरेली के भुता थाना क्षेत्र से संबंधित बताते हुए यहां से कार्रवाई से इन्कार किया। उन्होंने युवक के पिता को भुता जाने की सलाह दी। यह प्रकरण पूरे दिन गांव में चर्चा का विषय बना रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें