हिमालय प्रहरी

प्रेम कहानी का दुखद अंत: करवाचौथ पर घर से भागकर की शादी, 4 दिन बाद जहर निगल कर दी जान

खबर शेयर करें -

पानीपत: शहर के आजाद नगर में एक नवविवाहिता ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका ने 5 दिन पहले ही घर से भागकर कोर्ट मैरिज की थी। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

अस्पताल में साथ काम करने वाले युवक से प्यार करती थी मृतका

जानकारी के अनुसार बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली 22 वर्षीय शालिनी पानीपत में अपने परिवार के साथ रहती थी। शालिनी एक निजी अस्पताल में नर्सिंग की जॉब कर रही थी। अस्पताल में उसकी पहचान लैब में काम करने वाले अमन नामक युवक से हुई थी। दोनों ने शादी की बात भी की, लेकिन परिवार वाले नहीं माने। इसके बाद मृतका ने एक महीने पहले अस्पताल से नौकरी भी छोड़ दी थी। वहीं शालिनी ने सुसाइड नोट में खुलासा किया है कि दोनों ने करवा चौथ के दिन घर से भाग कर कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद दोनों आजाद नगर में ही किराए पर कमरा लेकर साथ रह रहे थे। सुसाइड नोट में शालिनी ने लिखा कि लड़का पक्ष इस शादी के खिलाफ है। इस वजह से वह आत्महत्या कर रही है। हालांकि उसने यह भी लिखा कि इसमें दोनों परिवारों के साथ ही उसके पति अमन का इसमें कोई दोष नहीं है। इसलिए किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाए।

 

Exit mobile version