हिमालय प्रहरी

फेसबुक पर बढ़ते फॉलोअर्स के कारण मोबाइल पर बिजी रहने लगी पत्नी, पति ने कर दी हत्या

खबर शेयर करें -

कहते हैं प्यार को नफरत में बदलने में देर नहीं लगती और इस नफरत में इंसान कोई भी हद पार कर सकता है। ऐसा ही प्यार और नफरत का सनसनीखेज मामला सामने आया है राजस्थान के जयपुर में, जहां प्रेम विवाह के बाद पत्नी के मोबाइल पर बिजी रहने से गुस्साए पति का प्यार ऐसा नफरत में बदला कि उसने पत्नी की दर्दनाक हत्या कर दी।पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर क्राइम अशोक गुप्ता ने बताया कि मृतका जयसिंहपुरा खोर निवासी रेशमा उर्फ नैना मंगलानी (22) है और आरोपी पति जयपुर निवासी अयाज अहमद अंसारी (25) है।रविवार को आरोपी अपनी पत्नी को घुमाने के बहाने जयपुर दिल्ली हाइवे पर ले गया था। उसी दौरान मौका पाकर उसने पहले तो गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और बाद में पहचान छिपाने के लिए पत्थर मारकर उसका सिर कुचल दिया। बाद में शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर, 47600 रुपये वेतनमान 

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ उसकी स्कूटी से गया था। वारदात के बाद आरोपी पति ने स्कूटी को कुछ दूरी पर लावारिश हालत में छोड़ दिया।पुलिस ने स्कूटी के नंबरों के आधार पर मृतका के घर का पता हासिल किया और वहां पूछताछ की।परिजनों ने उसके अयाज के साथ प्रेम विवाह की जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार को अयाज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल लिया।

पुलिस ने बताया कि शादी के बाद से दोनों कालवाड़ रोड स्थित एक फ्लैट में रहते थे। इस दौरान रेशमा मोबाइल फोन पर फेसबुक चलाने में व्यस्त रहने लग गई।धीरे-धीरे रेशमा का फेसबुक की ओर रुझान बढ़ता गया और वह दिनभर उसी में बिजी रहने लगी। फेसबुक पर उसके 6,000 से अधिक फॉलोअर्स भी हो गए थे।ऐसे में अयाज को पत्नी के चरित्र पर शक हो गया। इससे दुखी होकर उसने पत्नी की हत्या कर दी।
यहां निकली है 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, जानें कैसे करना है अप्लाई
पुलिस के अनुसार अयाज और रेशमा के बीच मनमुटाव इतना बढ़ गया था कि कुछ महीने पहले रेशना उसे छोड़कर अपने पीहर चली गई थी। परिजनों से बात करने के बाद वह अयाज से तलाक की मांग करने लगी थी, लेकिन अयाज को यह मंजूर नहीं था।तीन माह पहले रेशमा के बेटे को जन्म देने पर अयाज उसे अपने साथ ले आया और फिर उसने रेशमा को मौत की नींद सुलाने का प्लान तैयार किया था।

Exit mobile version