हिमालय प्रहरी

बाप को बना लिया साढ़ू, मां का बन बैठा जीजा, अब प्रेमी जोड़े को लेनी पड़ी पुलिस की शरण

खबर शेयर करें -

चतरा. मां की बहन यानी मौसी को समाज में मां के बराबर का ही दर्जा दिया गया है. लेकिन अगर किसी को अपनी मौसी से ही प्यार हो जाए और नौबत शादी तक पहुंच जाए, तो आप क्या कहिएगा. है न हैरानी करने वाली बात! झारखंड के चतरा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक बेटा अपनी मौसी के साथ ‘Love’ कर बैठा. यही नहीं उसने मौसी के साथ शादी भी कर ली और पिता का साढ़ू बन बैठा. बताया जा रहा है कि उस शख्स का अपनी मौसी के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी परिणति बीते दिनों शादी के रूप में सामने आई है. रिश्तों के उलझन की यह अजीबो-गरीब कहानी क्या है,

चतरा के रक्सी गांव के रहने वाले सोनू राणा ने अपनी ही मौसी को जीवन संगिनी बना लिया. हैदराबाद में प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले सोनू ने मौसी के साथ हेरुआ नदी किनारे स्थित शिव मंदिर में प्रेम विवाह किया. मां की बहन के साथ शादी करने की सूचना जैसे ही सोनू के घरवालों और ग्रामीणों को मिली, सब पहले तो भौचक्के रह गए. ग्रामीणों ने इस रिश्ते का पुरजोर विरोध किया, तो नवविवाहित प्रेमी जोड़े के सामने घर से भागने की नौबत आ गई. घरवालों और ग्रामीणों से छुपकर अब दोनों ने सदर थाने में शरण लिया है. युवक और युवती दोनों बालिग हैं, इसलिए पुलिस ने भी दोनों के परिजनों को बुलाकर समझाया.

मौसी के साथ प्रेम विवाह का मामला पुलिस में जाने के बाद भी लड़का और लड़की के परिजन नहीं मान रहे हैं. वहीं, प्रेमी युगल साथ रहने की जिद्द पर अड़ा है. दोनों के घरवालों ने पुलिस के सामने भी इस शादी को असामाजिक करार दिया और रिश्ते को मान्यता देने से इनकार कर दिया. पुलिस ने किसी तरह घरवालों को समझाया. इसके बाद सभी की मौजूदगी में एक बॉन्ड भरवाकर प्रेमी जोड़े को घर भिजवाया.

Exit mobile version