हिमालय प्रहरी

बाप ने प्रेमी संंग भाग रही बेटी के पकड़े पांव, कहा-तुम्हें अभी अच्‍छे बुरे की परख नहीं

खबर शेयर करें -

चौधरी चरण सि‍ंह एयरपोर्ट से मुंबई जाने के लिए पहुंचे प्रेमी युगल और परिवारजन ने सोमवार दोपहर बाद जमकर हंगामा किया। बवाल बढ़ता देख सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सरोजनीनगर पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। जहां से उन्हें बाराबंकी पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया। युवती के घरवालों ने उसके प्रेमी के खिलाफ मतांतरण कराकर शादी कराने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक युवती बाराबंकी जिले की है। वह प्रेमी के साथ मुंबई जाने के लिए पहुंची थी। इसकी जानकारी युवती के पिता को हुई तो वह भी पहुंच गए। पिता ने उसके प्रेमी फहीम के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और मतांतरण का आरोप लगाया था। प्रेमी युगल मुंबई भागने की फ‍िराक में थे।

दोनों का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। सोमवार दोपहर दोनों मुंबई न‍िकलने की तैयारी में थे। इस बीच सूचना मिलते ही युवती के परिवारजन भी आ गए। वह उसे अपने साथ ले जाने को तैयार थे पर युवती प्रेमी के साथ ही रहना चाह रही थी। इस पर दोनों पक्षों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही दोनों को थाने लाया गया। यहां से बाराबंकी पुलिस उन्हें लेकर चली गई।

नाबालिग हो बेटा घर चलो, पिता ने पकड़े पैर 

एयरपोर्ट पर बिटिया को घर ले जाने के लिए पहुंचे पिता ने उसके पैर पकड़ लिए। पैर पकड़कर घर चलने की गुहार की लेकिन वह जिद पर अड़ी थी। पीडि़त पिता का आरोप है कि फहीम ने उसे बहला फुसलाकर और धमका कर निकाह कर लिया। पीडि़त पिता ने कहा कि बेटी अभी नाबालिग हो। अच्‍छे बुरे की परख तुम्हें नहीं है। इसके बाद भी वह पिता के साथ जाने को तैयार नहीं थी। वहीं, युवती का दावा था कि वह बालिग है और अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

Exit mobile version