हिमालय प्रहरी

बाबा ने मंत्र फूंक कर फेंका पानी युवक को होने लगी उल्टियां, ग्रामीणों ने बाबा को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

खबर शेयर करें -

शिवपुरी में जादू टोना को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां जिले के लुकवासा में सोमवार की सुबह एंबुलेंस चालक के ऊपर एक बाबा ने जादू टोना कर दिया.जिससे एंबुलेंस चालक की तबीयत बिगड़ गई. बाबा द्वारा एंबुलेंस चालक पर किए गए जादू टोने के बारे जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को पता चला ग्रामीणों ने पीछा कर बाबा को पकड़ लिया जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हो गया. हंगामे की सूचना मिलने के बाद लुकवासा पुलिस मौके पर पहुंची और बाबा को पकड़कर पुलिस थाना ले गई.

पैसे देने से मना करने पर बाबा ने मंत्र फूंक कर फेंका पानी:
जानकारी के अनुसार लुकवासा निवासी एंबुलेंस चालक सुनील यादव सोमवार की सुबह अपनी एंबुलेंस को लेकर लुकवासा स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था तभी सड़क पर खड़े एक बाबा ने हाथ देकर सुनील को रोक लिया जो अपने आप को गोरखनाथ बाबा बता रहा था.जैसे ही एंबुलेंस चालक ने अपनी गाड़ी रोकी बाबा ने कहा बेटा कहां जा रहे हो एंबुलेंस चालक ने कहा मैं लुकवासा स्वास्थ्य केंद्र जा रहा हूं.बाबा ने एंबुलेंस चालक से पैसे की मांग की इस पर एंबुलेंस चालक ने पैसे देने से इंकार कर दिया जिसके बाद बाबा ने कुछ मंत्र फूंक कर गंदा पानी एंबुलेंस ड्राइवर सुनील यादव निवासी खतौरा के ऊपर फेंक दिया जिससे उसे तुरंत ही उल्टी होने लगी बाबा बोला जो कुछ तुम्हारी जेब में हूं फटाफट निकालकर दे दो सुनील यादव ने तुरंत अपनी जेब में रखे ₹200 बाबा को दे दिए. लेकिन जैसे ही सुनील को होश आया उसने इस घटना की बात आसपास मौजूद लोगों को बताई और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद लोगों ने बाबा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

वहीं इस संबंध में लुकवासा चौकी प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने एक बाबा को पकड़ लिया था लेकिन जब उससे पूछताछ और तलाशी ली गई तो उसके पास कुछ संदिग्ध नहीं मिला.जिसके बाद बाबा को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है.

Exit mobile version