हिमालय प्रहरी

बारात से पहले दुल्हन के घर पहुंच गई दूल्हे की भाभी, कह दी ऐसी बात, लड़की वालों ने तुरंत तोड़ दी शादी

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी वाले घर में उस वक्त बवाल मच गया जब बारात से पहले दूल्हे की भाभी दुल्हन के घर आ धमकी।

वो भी अकेले नहीं, पुलिस के साथ। भाभी ने ये दावा किया कि होना वाला दूल्हा सिर्फ उनका है और वो उसे किसी और का होने नहीं देंगी। ये सुनकर दुल्हन पक्ष के लोगों को मानों सांप सूंघ गया। उन्होंने तत्काल शादी रोक देने का फैसला लिया।

बारातियों के स्वागत के लिए थे तैयार

जानकारी अनुसार जिले के नौतनवा कस्बे में गोरखपुर के शाहपुर से बारात आनी थी। चार दिसंबर को शादी होनी थी। इस बाबत तैयारियां मुकम्मल कर ली गईं थीं। दुल्हन पक्ष के लोग बारातियों के स्वागत के लिए तैयार थे। सारा माहौल खुशनुमा था।

हालांकि, बारात आने के पहले ही दूल्हे की भाभी शाहपुर थाने की पुलिस के साथ दुल्हन के घर आ धमकी। दूल्हे की भाभी ने दावा कि होने वाला दूल्हा उनका पति है। ऐसे में उससे शादी करने का विचार छोड़ दें। अगर उससे शादी की तो अंजाम बुरा होगा।

दूल्हे की भाभी की ऐसी बातें सुनकर लड़की वाले चौंक गए। उन्होंने शादी रोक दी। उनकी सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। पूरे मालमे में दूल्हे की भाभी ने नौतनवा थाने में लिखित शिकायत दे रखी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना के संबंध में नौतनवा थाना प्रभारी ने कहा कि गोरखपुर के शाहपुर थाने की पुलिस महिला के साथ आई थी। उन्होंने लड़के के पहले से शादीशुदा होने के सबूत दिखाए। उसके खिलाफ डीपी एक्ट के तहत गोरखपुर में केस भी चल रहा है। शादी रोकने के लिए शाहपुर पुलिस नौतनवा आई थी। शादी रुकवा दी गई है।

गौरतलब है कि बीते दिनों लखनऊ से भी शादी टूटने की खबर सामने आई थी। यहां एक दूल्हा ठीक शादी के ही दिन फरार हो गया। जब इस बात का पता लड़की के परिजनों को चला तो वे सन्न रह गए। फिलहाल पुलिस लापता दूल्हे की तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version