एक आदमी ने अपनी पत्नी को इस लिए छोड़ दिया क्योंकि वह 5वीं बार जुड़वां बच्चों की मां बनी। पति का कहना है कि लगातार जुड़वा बच्चे होना असामान्य है। औरत फिलहाल 10 बच्चों की मां है। ये मामला युगांडा से सामने आया है। यहां नलोंगो ग्लोरिया नाम की महिला को उसके पति स्लांगो छोड़कर चला गया। पति घर छोड़कर कहा गया नलोंगो को इस बारे में जानकारी नहीं है।
नलोंगो ग्लोरिया ने कहा कि जब मैं तीसरी बार ट्विन्स बच्चों से गर्भवती हुई तो पति ने कहा था, यह सब उनके लिए बहुत ज्यादा है। तुम घर छोड़कर चली जाओ। ग्लोरिया ने बताया, ‘मैं कंपाला से यहां काम करने आई थी। नलोंगो कहा गए इस बार में उन्हें कुछ भी पता नहीं है।’
सबकुछ भगवान भरोसे छोड़ा
महिला अपनी स्थिति से काफी परेशान हैं। कहा कि अब सब कुछ भगवान भरोसे छोड़ दिया है। हालांकि स्पष्ट किया कि उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने इतने बच्चों को जन्म दिया। नलोंगो ग्लोरिया ने कहा कि बच्चों को उनके पिता बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। वो इन बच्चों को छोड़कर नहीं जा सकती हैं।
मकान मालिक ने घर छोड़ने को कहा
महिला ने बताया कि बड़े बच्चे भी उनको छोड़ चुके हैं। वह कहां हैं, इस बारे में जानकारी नहीं है। वहीं ग्लोरिया को मकान मालिक ने घर खाली करने को कहा है। ग्लोरिया के सामने अब बच्चों के परवरिश को लेकर समस्या खड़ी हो गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें