पत्नी होने के बाद भी कई युवक किसी और युवती को अपनने प्रेमजाल में फंसा लेते है। जब उनकी सच्चाई लड़कियों के सामने आती है, तो उन्हें समझ नहीं आता की उन्हें क्या करना चाहिए। कई बार मामला थाने तक पहुंचता है और पुलिस आरोपी को उसके किए की साजा देती है।
ऐसा ही एक मामला लखनऊ के गोमतीनगर से सामने आया है। पुलिस ने स्टेट बैंक की हजतरगंज शाखा के मैनेजर प्रणव द्विवेदी को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रणव पहले से शादीशुदा है और उसने पत्नी को तलाक देने की बात कहते हुए पीड़िता से मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद वह लगातार युवती के साथ संबंध बनाता रहा। युवती को जब प्रणव की सच्चाई पता चली तो उसने प्रणव के खिलाफ बुधवार को गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
पत्नी को जल्द दे दूंगा तलाक
युवती को घर ले जाने से किया मना
युवती के मुताबिक वह काफी दिनों से प्रणव पर शादी करने का दबाव बना रही थी। 23 मई को आरोपी युवती को अपने साथ ले गया था। गोमतीनगर में एक मंदिर में उससे शादी कर ली थी। इसके बाद प्रणव ने युवती को घर जाने के लिए कहा था, लेकिन वह प्रणव के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। इस पर प्रणव ने युवती को घर ले जाने से मना करते हुए उसे धमकाया था।
दंपत्ति ने पीड़िता पर किया चाकू से हमला
पीड़िता के अनुसार उसने प्रणव की पहली पत्नी को मंदिर में शादी करने की जानकारी दी थी। इस पर आरोपी की पत्नी लखनऊ आ गई थी। 24 मई की रात प्रणव पत्नी के साथ उसके घर पहुंचा था। यहां दोनों ने उसे पीटा और चाकू से हमला कर घायल भी कर दिया था। पीड़िता के मुताबिक मैनेजर की पत्नी उसे आत्महत्या करने के लिए विवश भी किया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें