हिमालय प्रहरी

ब्वायफ्रेंड के लिए पत्नी की इच्छा जान दंग रह गया पति, मना करने का परिणाम फेसबुक पर पता चला

खबर शेयर करें -

चंडी थाना क्षेत्र के तुलसी गढ़ निवासी 35 वर्षीय राजीव राम की हत्या गला रेत कर करने के बाद शव को भदौर थाना (पटना के बाढ़ क्षेत्र) क्षेत्र में फेंक दिया गया। मंगलवार को उसके शव की पहचान हुई। कथित प्रेमी और मुंहबोला भाई से पति की हत्या करवाने के आरोप में राजीव की पत्नी गुड़िया कुमारी को चंडी थाना पुलिस ने हिरासत में रखा है। गुड़िया के प्रेमी या मुंहबोला भाई का कहीं पता-ठिकाना नहीं मिल रहा है। फेसबुक पर जब राजीव के शव की तस्वीर वायरल हुई थी पहचान की गई। राजीव की गुमशुदगी का मामला 27 मार्च को दर्ज कराया गया था। जबकि वह 25 मार्च के शाम में ही पत्नी के कहने पर हरनौत गया था। उसके बाद वह गुम हो गया था। मृतक राजीव की मां का आरोप है कि  उसकी पत्नी गुड़िया कुमारी ने ही अपने मायके हरनौत थाना क्षेत्र के छतियाना गांव के पुरुष मित्र और मुंहबोला भाई से हत्या करवा दी।

राजीव से गुड़िया कुमारी को दो पुत्री हुई है। बड़ी पुत्री की उम्र 9 साल है। गुडिय़ा कुमारी राजीव के बड़ा भाई की साली है। करीब 10 साल पहले राजीव राम ने घर वालों के विरोध के बावजूद गुड़िया से शादी की थी। गुड़िया की इससे पहले भी दो शादी हो चुकी थी। राजीव दिल्ली में रहकर किसी कम्पनी में कमाई करता था। जबकि उसकी पत्नी गुडिय़ा कुमारी हरनौत में श्री राम-जानकी ठाकुर बाड़ी के निकट किराए के मकान में अपने मायके के 30 वर्षीय एक युवक के साथ रहती थी। पड़ोस वालों को गुड़िया ने उस युवक के साथ भाई का रिश्ता बता रखी थी। होली में दिल्ली से कमा कर आने के बाद राजीव भी हरनौत में रहा। इस दौरान उसे पत्नी के मुंहबोला भाई से मनमुटाव हो गया। इसके बाद उसने पत्नी पर दबाव डाल कर हरनौत से किराए का कमरा खाली करवा लिया और उसे अपने गांव तुलसी गढ़ ले आया था। इसके तीन दिनों बाद 25 मार्च की शाम अंधेरा घिरने पर गुड़िया ने पति राजीव को उसी मुंहबोले भाई के पास दो हजार रुपये लाने के लिए हरनौत भेजा। उसके बाद राजीव लौटकर नहीं आया।

गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी दर्ज

उसका फोन भी बंद मिलने लगा। राजीव के स्वजन ने 27 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट चंडी थाने में दर्ज कराई। उधर, पटना जिला के भदौर थाने की (बाढ़ से सटे) पुलिस टीम ने 26 मार्च को ही खजुरार के टाल क्षेत्र से अज्ञात युवक का शव बरामद किया था। शव का पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए दो दिनों तक रखने के बाद पुलिस ने उसे जमीन में दफन कर दिया। फेसबुक पर राजीव के शव की तस्वीर वायरल होने के बाद उसकी पहचान मंगलवार को हुई। उसके बाद चंडी थाने की पुलिस और पटना पुलिस ने जमीन खोद कर शव निकाल स्वजन को सुपुर्द किया। चंडी के थानाध्यक्ष रितुराज ने बताया कि राजीव की पत्नी को हिरासत में लेकर चंडी थाने में पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। उससे भदौर थाने की पुलिस टीम वहीं ले जाकर पूछताछ करेगी। बताया गया कि बीते तीन दिनों से गुडिय़ा का पुरुष मित्र और कथित भाई भी गायब है। उसका फोन नम्बर भी बंद है। बता दें, राजीव के पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है। उसकी मां गांव में ही मध्य विद्यालय के निकट एनएच के किनारे झोपड़ी डाल चाय बेच गुजरा करती है। राजीव पांच भाइयों में चौथे स्थान पर था।

 

Exit mobile version