हिमालय प्रहरी

भाभी ने दो प्रेमियों के साथ मिल कर खेली खूनी खेल, रूकावट बन रहे देवर को उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें -

 

चौगावां :  थाना लोपोके अधीन आते गाँव कौलोवाल में बीती 13 सितंबर को गुरमीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह को अज्ञात लोगों ने गला घोट कर मार दिया था और उसकी लाश नजदीक गंदे नाले  में फैंक दी थी। इस मामले में थाना लोपोके की पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतक गुरमीत सिंह की सगी भाभी दविन्दर कौर और मामा के पुत्र जोबनप्रीत सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है।

एसपीडी गौरव ने बताया कि इस घटना को अंजाम मृतक गुरमीत सिंह की भाभी दविन्दर कौर पत्नी रणजीत सिंह और उसके मामा के पुत्र जोबनप्रीत सिंह की तरफ से दिया गया। जानकारी अनुसार दविन्दर कौर के उपरोक्त आरोपियों के साथ अवैध संबंध थे और गुरमीत सिंह उसको ऐसा करने से रोकता था, जिस कारण उसने गुरमीत सिंह को अपने रास्ते में से साफ़ करने के लिए उपरोक्त मुलजिमों के साथ मिल कर उसका कत्ल कर दिया।

यह भी पता लगा है कि मृतक के नाम 2 एकड़ ज़मीन भी थी, जिसको दविन्दर कौर हड़पना चाहती थी। एसआई हरपाल सिंह और चौकी इंचार्ज बलविन्दर सिंह ने समेत पुलिस पार्टी ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर माननीय अदालत में पेश किया।

Exit mobile version