हिमालय प्रहरी

भूख लगनी बंद हो गई हो तो बस करें इतना सा उपाय

खबर शेयर करें -

नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर से स्वागत है आपका हमारी लाइफ स्टाइल सीरीज की इस नई पोस्ट पर

दोस्तों, हमारी स्वास्थ्य श्रृंखला की पोस्टों पर हम प्रायः नए स्वास्थ्य विषयों से संबंधित पोस्ट लेकर आते हैं। ज्यादातर पोस्ट हमारी कमेंट में लिखे गए पाठकों के अनुरोध पर लिखी जाती हैं। हमारी पिछली पोस्ट पर कई पाठकों ने अनुरोध किया था कि उन्हें भूख नहीं लगती है इसके लिए उन्हें उपचार बताया जाये। आज की इस कड़ी में हम आपके लिए इसी विषय पर पोस्ट लेकर आए हैं।

 

 

Third party image reference

तो दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं कि आहार के द्वारा ही हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। परंतु भूख ना लगना अर्थात शरीर में आहार का कम से कम जाना जिससे कि शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती है। इसी वजह से शरीर दिन-ब-दिन कमजोर होता जाता है और रोगों से घिर जाता है। आज की कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं आयुर्वेद में बताया गया एक ऐसा उपचार जो कि निश्चित रूप से आपकी भूख को खोल देगा। इसके लिए आपको सिर्फ लेनी हैं कुछ सामग्रियां जोकि नीचे दी गयी हैं-

सामाग्री– ● मुनक्का (बिना बीज का)

● हरड़

● चीनी

●शहद

 

 

विधि– दोस्तों, बाजार से मुनक्का लेते आयें और उसका बीज निकाल दें। अब थोड़ा सा हरड़ और हल्की सी चीनी को पीसकर एकदम बारीक कर लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिला दें ताकि ये चटनी जैसा मिश्रण बन जाये। लगभग एक छोटा चम्मच इसे खाना खाने से पहले सुबह और शाम इसका सेवन करें।

 

 

Exit mobile version