हिमालय प्रहरी

मस्त होकर दूल्हा और बाराती करते रहे DJ पर डांस, दुल्हन ने दूसरे युवक से कर ली शादी और फिर…

खबर शेयर करें -

राजस्थान (Rajasthan) के चूरू जिले में देर रात बारात डीजे (DJ) पर नाचती रही तो दुल्हन ने दूसरे युवक के साथ सात फेरे ले लिए। दुल्हन (Dulhan) पक्ष के लोगों ने बारातियों के हुड़दंग से परेशान होकर यह फैसला लिया है। दूल्हा और उसके दोस्त करीब एक बजे तक डीजे पर डांस करते रहे। जिससे देखकर दुल्हन को गुस्सा आ गया और उसने शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में दूल्हे पक्ष की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुरू जिले के चेलाना गांव में 15 मई को हरियाणा (Haryana) से बारात गई थी। शादी में करीब 150 बाराती डीजे और बैंडबाजे के साथ पहुंचे थे। बताया गया है कि बारात रात करीब 9 बजे पहुंच गई। लेकिन देर रात दो बजे तक भी बारात घर नहीं पहुंची। बताया गया है कि डीजे और बैंडबाजों की धुन पर शराब के नशे में नाचते रहे। आरोप है कि दूल्हा भी दोस्तों के साथ हुड़दंग मचाता रहा। जिससे तंग आकर दुल्हन पक्ष केे लोग नाराज हो गए। साथ ही विवाह की रस्में नहीं हो पाईं।

Exit mobile version