हिमालय प्रहरी

महंगी पड़ी भाई की साली से दिल्लगी, लोगों ने रात के अंधेरे में पकड़ा तो करवा दिया ब्याह

खबर शेयर करें -

दिल का मामला बड़ा अजीब होता है. दिल कब, कहां और किस पर आ जाये, ये कहना आसान नहीं होता. दिल्लगी का एक ऐसा ही मामला बिहार से भी आया है जहां एक युवक पहली नजर में ही अपने भाई की साली को दिल दे बैठा. प्यार की चिंगारी दोनों तरफ थी लिहाजा इसके परवान चढते देर नहीं लगी लिहाजा मिलना जुलना भी शुरु हो गया. महज तीन महीने में प्यार इतना गहरा हो गया कि युवक-युवती न केवल एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे बल्कि चोरी छिपे मिलने भी लगे.

दिल्लगी का ये मामला बिहार के नालंदा जिले से जुड़ा है जहां रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर गांव में बुधवार को लोगों ने आपत्तिजनक हालत में इस प्रेमी जोड़े को पकड़ा. फिर क्या था ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को शादी के बंधन में बांध दिया. दरअसल शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव का निवासी अजीत पासवान अपने भाई के ससुराल पेशौर गांव आया हुआ था. अजीत पासवान पिछले 3 महीने से अपने भाई की साली से चोरी छिपे मिल रहा था. प्रेमिका से मिलने अजीत फिर से अपने भाई के ससुराल आया हुआ था. बुधवार को प्रेमिका के घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया.

दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद लड़के के परिवार को भी बुलाया गया और फिर पंचायती हुई. फिर क्या था दोनों परिवार की रजामंदी और ग्रामीणों की मदद से दोनों की बालिग स्थिती को देखते हुए गांव के शिव मंदिर में शादी रचा दी गई, जिसे देखने के लिए दर्जनों ग्रामीण गांव के मंदिर के पास इकट्ठा हो गए. प्रेमी युगल की शादी में दोनों के परिजन भी शामिल हुए. दोनों प्रेमी जोड़े ने बताया कि वे लोग रजामंदी से शादी कर रहे हैं. उन पर किसी तरह का कोई जोर जबर्दस्ती नहीं किया गया है.

Exit mobile version