हिमालय प्रहरी

महिला की खूबसूरती देख डोली घर में घुसे बदमाशों की नीयत, शॉकिंग है ये घटना…

खबर शेयर करें -

बिहार के सुपौल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अपराधियों ने एक खूबसूरत महिला को घर से उठा लिया। अपराधी बाइक से घर पर पहुंचे। घर पहुंचने पर अपराधियों की नजर महिला पर पड़ गई। महिला की खूबसूरती देख अपराधियों ने लूट का नीयत बदला और उसे बाइक पर ब‍िठाकर ले भागे। सुपौल के निर्मली थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती पंचायत के वार्ड नंबर 9 से रविवार को दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों द्वारा एक शादीशुदा महिला का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है।

मामले को लेकर अपहृता के पति ने निर्मली थाना में आवेदन देकर पूरी जानकारी दी है। लिखा है कि मैं जरूरी काम से मझारी पंचायत गया था। इसी वक्त मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश दो व्यक्ति मेरे घर पर आकर मेरी पत्नी को जोर जबरदस्ती उठा ले गया। जब मैं मझारी से घर पर वापस आया तो मेरी 15 वर्षीय पुत्री ने घटना की जानकारी दी।

पुत्री ने बताया कि जैसे ही अपराधी घर घुसे वह च‍िल्‍लाने लगी। सामने मां आ गई। अपराधियों ने मां को जबरन उठाया और घर से बाहर लेते गया। फ‍िर बाइक पर बिठाकर तेजी से निकल गया। इस दौरान काफी संख्‍या में लोग वहां मौजूद थे। लेकिन किसी ने जरा सा भी विरोध नहीं किया।

जानकारी मिलते ही मैं अपने ससुराल के लोगों से मोबाइल फोन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। मेरे ससुराल पक्ष के लोग यह सुनते ही अचंभित रह गए। सभी मिलकर खोजबीन करने लगे। किंतु पता नहीं चला है। इधर पूछने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस तहकीकात में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों और मायके वालों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version