उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक मानसिक रूप से पीड़ित एक व्यक्ति ने पत्थर से अपनी बुजुर्ग मां की ही सिर बुरी तरह से कुचल दिया. जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. मामला फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गढ़ा गांव का है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
किशनपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंधारी यादव ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे शशि प्रकाश उर्फ बुक्खू (45) ने अपनी बुजुर्ग मां सोमवती तिवारी (80) का सिर पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि शशि प्रकाश उर्फ बुक्खू काफी समय से मानसिक रूप से बीमार था और महिला उसी के साथ रहती थी.
एसएचओ पंधारी यादव ने बताया कि महिला मंगलवार रात करीब आठ बजे जब बुक्खू का खाना लेकर उसके कमरे में गई, तभी उसने पत्थर से उसके सिर को कुचलकर वारदात को अंजाम दिया. महिला के दो अन्य बेटे गांव में ही अलग घर में रहते हैं. घटना की सूचना मिलने पर महिला के दोनों बेटों ने ग्रामीणों के सहयोग से बुक्खू को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. एसएचओ ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें