उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए है, जिसमें बीजेपी ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। सीएम योगी अब किसी भी दिन शपथ ले सकते हैं। नए सिरे से सरकार गठन से पहले लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक विवादित बयान दिया है।

उन्होंने आधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब केवल राम राज चलेगा। इसलिए इलाके में मीट की दुकान नहीं होनी चाहिए। घी दूध खाओ और दंड बैठक करो। नंद किशोर गुर्जर गाजियाबाद की लोनी सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।
बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान भी नंदकिशोर गुर्जर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने एक गांव में वोट मांगते हुए कहा था कि अगर अली को नाम लेते हो तो पाकिस्तान चले जाओ। इतना ही नहीं सपा के संबंध आतंकी संगठन के साथ होने का दावा भी किया था। अली का नाम लेने पर लोनी छोड़ने की धमकी भी दी थी। इस बयान को लेकर उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा था कि जो मैंने कहा कोई पछतावा नहीं है।
बता दें कि बीजेपी ने यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 255 सीटों पर फतह हासिल की है. वहीं, समाजवादी पार्टी के खाते में 111 सीटें आई हैं। इसके अलावा अपना दल (सोनेलाल) ने 12 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने 2 और बसपा के खाते में सिर्फ 1 सीट ही आई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल की झोली में 6-6 सीटें आई हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोक दल के खाते में 8 और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 2 सीटों पर विजयी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें