शिवसेना विधायक की पत्नी का शव रविवार रात को मुंबई के उपनगरीय इलाके कुर्ला स्थित उनके घर में फंदे से लटका मिला
पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवसेना विधायक मंगेश कुदालकर की पत्नी रजनी कुदालकर का शव कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर इलाके की डिग्निटी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में उनके फ्लैट में रात करीब साढ़े आठ बजे फंदे से लटका मिला.
नेहरू नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या की है. हालांकि वजह अभी साफ नहीं है.” उन्होंने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और जांच चल रही है. मंगेश कुदालकर अभी कुर्ला विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं.
रात 9.30 बजे रजनी ने की आत्महत्या
मंगेश कुडलकर का परिवार नेहरू नगर थान्तर्गत कुर्ला में रहता है. मिली जानकारी के अनुसार रजनी ने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद नेहरू नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच कर रही है. पुलिस जब कुडलकर के घर पहुंची तो उन्हें रजनी शव मिला.
नेहरू नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेज दिया. इस बीच इस घटना की सूचना मिलने के बाद शिवसैनिक मंगेश कुडलकर के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. रजनी के आत्महत्या करने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उनके बेटे का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था. माना जा रहा है कि रजनी बेटे की मौत के बाद से ही सदमे में थीं..
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें