हिमालय प्रहरी

यह शातिर अपराधी नौकरी के नाम पर पश्चिम बंगाल की सुंदर लड़कियों को जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलता था

खबर शेयर करें -

कॉंसेप्ट फोटो

हैदराबाद : राचकोंडा पुलिस ने ऑनलाइन देह व्यापार चलाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पीडी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नौकरी के नाम पर पश्चिम बंगाल की सुंदर लड़कियों को हैदराबाद लेकर आता था और बाद में उन्हें जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकलता था।

वह इस धंदे के लिए ऑनलाइन पर युवतियों के फोटो पोस्ट कर ग्राहकों को आकर्षित किया करता था और उनकी पसंद की युवतियों को उनके पास भेजकर हजारों रुपए कमा रहा था। यह पूरा मामला ऑनलाइन पर चलता था

इस संबंध में मिली विश्वस्त सूचना पर राचकोंडा पुलिस ने आरोपी के अड्डे पर छापा मारकर उनकी चंगुल में फंसी युवतियों को बचाया। पुलिस ने देह व्यापार चलाने वाले वंशीरेड्डी और अंजली को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

युवतियों की अवैध तस्करी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वंशीरेड्डी के खिलाफ पीडी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के राचकोंडा पुलिस आयुक्त महेश भागवत के आदेशानुसार मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version