दिल्ली : उत्तर पश्चिमी जिले के आदर्श नगर इलाके में बीती रात सिर्फ घूरने पर ही एक युवक साबिर (20) की छाती में चाकू घोंपकरहत्या कर दी गई. पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपित अरमान को कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ल ने आरोपित के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया है.
आरोपित अरमान ने दिपावली की रात को भी अपने साथी के साथ मिलकर आदिल और अरमान नामक युवकों को चाकू मारे थे. जिसमें वह फरार चल रहा था. पुलिस (Police) अब उस मामले में अरमान के एक और साथी की तलाश कर रही है. अरमान ने साबिर कीहत्या (Murder) में इस्तेमाल चाकू को ऑनलाईन कुछ ही दिन पहले मंगवाया था. शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि अरमान की साबिर से पहले कोई दुश्मनी नहीं थी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साबिर मूलरूप से सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. वह लाल बाग इलाके में किराये के मकान पर अपने पिता के साथ रहता था. साबिर पीओपी का काम करता था. आदर्श नगर पुलिस को गुरुवार रात सात बजकर 37 मिनट पर लाल बाग इलाके में साबिर को चाकू मारने की पीसीआर कॉल मिली थी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.
साबिर गली में खून से लथपथ हालत में पड़ा था. उसके छाती में चाकू मारा गया था. साबिर को तुरंत नजदीक के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने साबिर को मृत घोषित कर दिया. एसएचओ शैलेन्द्र सिंह जाखड़ के निर्देशन में पुलिस टीम ने वारदात वाली जगह के आसपास लगे आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. जिसमें अरमान हाथ में चाकू लेकर भागता हुआ नजर आया. अरमान की पहचान के लिये पुलिस टीम ने अपने मुखबिरों की सहायता ली. जिसके तुंरत बाद उसके लाल बाग स्थित घर पर छापेमारी की. लेकिन वह वारदात के बाद घर पर नहीं गया था.
परिवार वालों से अरमान का फोन नंबर लेकर उसे सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन पता करने की कोशिश की. घंटों की मशक्कत के बाद एक पुख्ता सूचना पर अरमान को उसके ठिकाने पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह नशे का आदि है. वह पहले आजादपुर इलाके में रहता था. कुछ समय पहले ही लाल बाग इलाके में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा है.
वारदात के वक्त वह कुछ लड़कियों के साथ इलाके में खड़ा था. तभी साबिर उसे और लड़कियों को घूरता हुआ निकलने लगा. जिसको रोककर उसने घूरने का कारण पूछा था. उसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गाली गलौच के बीच उसने चाकू निकालकर साबिर की छाती में घोंप दिया था. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वह पकड़े जाने के डर से वहां से फरार हो गया था.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें