रांची स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में बीती रात जमकर हंगामा हुआ, विश्वविद्यालय के कांके स्थित गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम से एक लकड़ा पकड़ा गया. पड़ताल में उसने जो बताया उससे छात्राएं न सिर्फ दहशत में हैं बल्कि हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. हॉस्टल में लड़के के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर कई लड़कियां तो दहशत में बेहोश हो गईं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात बाथरूम से कुछ चहलकदमी की आवाज सुनाई दी, इसके बाद छात्राओं ने एक गुट बनाया और लड़के को बाथरूम में ही पकड़ लिया. पकड़े जाने पर उसने बताया कि उसके साथ दो और लड़के भी हॉस्टल में दाखिल हुए थे लेकिन वो भागने में सफल हो गए. इसके चलते हॉस्टल में देर रात हंगामा होता रहा. इसी बीच इसकी सूचना किसी ने स्थानीय पुलिस को दे दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि जिस हॉस्टल में यह घटना हुई है वहां वार्डन भी नहीं है. वहीं इस घटना ने परिजनों की चिंताओं को बढ़ा दिया है. इधर छात्राओं ने इस घटना के विरोध में यूनिवर्सिटी के भीतर भी विरोध प्रदर्शन किया. विरोध स्वरुप छात्रों ने क्लास से वॉक आउट किया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें