हिमालय प्रहरी

रेलवे का बड़ा फैसला: स्पेशल ट्रेन और स्पेशल किराया खत्म, अब पहले की तरह होगा सफर

खबर शेयर करें -

दिल्ली। देशभर में कोरोना के घटते हुए मामलों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने स्पेशल नंबर के तौर पर चलने वाली ट्रेन को अब रेगुलर ट्रेन नंबर पर चलाने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद यात्रियों को रेल किराये में भी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े 👉 एसओजी की टीम ने 2500 रूपये की इनामी को किया गिरफ्तार
रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब सभी ट्रेने पहले की तरह चलेंगी, यानि अब ट्रेनें पुराने नंबर से और पुराने किराए पर चलेंगी। मंत्रालय ने स्पेशल नंबर के तौर पर चलने वाली ट्रेन को अब रेगुलर ट्रेन नंबर पर चलाने का आदेश दिया है।इस आदेश के बाद यात्रियों को रेल किराये में राहत मिलेगी। कोविड काल में शुरू हुए ट्रेनों के स्पेशल स्टेटस की वजह से यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ रहा था।

मंत्रालय एक अधिकारी ने कहा, “इसके साथ अगले कुछ दिनों में 1,700 से अधिक ट्रेनों को बहाल कर दिया जाएगा। ट्रेनों के नंबर का पहला अंक अब शून्य नहीं होगा जैसा कि विशेष ट्रेनों के मामले में था।”

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार किराये में वृद्धि पर यात्रियों के दबाव का सामना करने के बाद रेलवे ने मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए ‘विशेष’ टैग हटाने तथा महामारी से पहले के किराये पर तत्काल प्रभाव से लौटने का एक आदेश जारी किया। जब से कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में ढील दी गई थी, रेलवे केवल विशेष ट्रेनें चला रहा है।

इसकी शुरुआत लंबी दूरी की ट्रेनों से हुई थी और अब, यहां तक कि कम दूरी की यात्री सेवाओं को “थोड़ा अधिक किराए” वाली विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जा रहा है ताकि “लोगों को परिहार्य यात्रा से हतोत्साहित” किया जा सके।

Exit mobile version