हिमालय प्रहरी

रॉयल एनफील्ड रौद्र अवतार है Shotgun 650, बेहद कम कीमत की धांसू बाइक और अल्टीमेट लुक

खबर शेयर करें -

Royal Enfield 650: बाइक के मामले में हर एक आम आदमी का सपना बनी रॉयल एनफील्ड बाइक बहुत से वेरिएंट में मौजूद है। सभी वेरिएंट की कीमतें भी अलग-अलग है। रॉयल एनफील्ड को लोग जानवरों में हाथी की भी संज्ञा देते है तो चीते जैसी रफ़्तार का भी दावा करते हैं। इस बाइक पर हर कोई बैठने के बाद अकड़ जाता है। इंडिया की सड़कों पर फर्राटे भरने वाली बाइक में केटीएम का नाम तो लिया जाता है, लेकिन यह रॉयल एनफील्ड की बराबरी नहीं कर सकती। क्योंकि बुलेट को किसी भी उम्र में चलाया जा सकता है। जबकि केटीएम सिर्फ युथ की ही पसंद है। एक बढ़ती उम्र के बाद इसे चला पाना भी मुश्किल होता है। Royal Enfield ने अपनी अपकमिंग बाइक की घोषणा की है। इस लॉन्च होने वाली Shotgun 650 के लुक और फीचर्स के आगे सब बाइक्स फीकी नजर आएगी।

यह बाइक अपने लुक और फीचर्स से सभी को आकर्षित कर रही है। लोग अब इस बाइक के इतने दीवाने हो गए हैं कि इसकी लॉन्चिंग का इंतजार तक कर रहे हैं। रॉयल एनफील्ड Bobber Style ही इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है। बाइक की कीमत इन्हीं फीचर्स के साथ अन्य बाइक से तुलना करें तो बेहद कम है। कंपनी ने Royal Enfield Shotgun 650 की कीमत 3 लाख रुपये रखी है।

Royal Enfield 650 Shotgun

रॉयल एनफील्ड यह शॉटगन 650 बाइक डुअल-टोन अलॉय व्हील्स में है। रॉयल एनफील्ड ने Shotgun नाम से दो बाइक पर काम शुरू किया है। जिसमें एक तो 650 सीसी के साथ लॉन्चिग की तैयारी में है। दूसरी बाइक भी जल्द ही लॉन्च की जाएगी। Super Meteor 650 और Classic 650 के आने के बाद प्रतिद्वंदी बाइक कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी। लेकिन रॉयल एनफील्ड की इस बाइक को खरीदने के बाद वेटिंग पीरियड काफी लम्बा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Royal Enfield Shotgun 650 को इसी साल मार्केट में उतारा जाएगा। 648 सीसी का पैरेलल-ट्विन इंजन इस बाइक में लगाया गया है, जो 47.6PS की पावर और 52NM का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।

रॉयल एनफील्ड 650 के फीचर्स

रॉयल एनफील्ड ने एक से बढ़कर एक बाइक उतारी है। हर एक बाइक को अलग लुक और लेटेस्ट फीचर्स के साथ उतारा जाता है। 650 बॉबर बाइक में टियरड्रॉप फ्यूल टैंक दिया गया है। गोल हेडलाइट और टेललाइट उसी पुराने अंदाज को बयां कर रही है। पीछे चौड़े फेंडर्स लगाए हैं। रेट्रो स्टाइल एनफील्ड बाइक को सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है। बाइक में दो सीट है। इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर मीटिओर 350 क्लासिक जैसा ही दिखता है। डुअल एग्ज्हॉस्ट पाइप सेटअप भी शानदार लुक दे रहा है।

रॉयल एनफील्ड 650 की कीमत

इस बाइक के अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स दिए गए हैं। वहीं इसके पीछे वाले हिस्से में टिव्न शॉक अबजॉर्बर्स लगाए हैं। बाइक में मॉडल टोन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। रॉयल एनफील्ड की यह बाइक 3 लाख रुपये लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Exit mobile version