हिमालय प्रहरी

रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना : श्रीदेवी बनकर की दोस्ती, फिर पति के सामने ही उसकी पत्नी के साथ हुआ हमबिस्तर

खबर शेयर करें -

कोच्चि। केरल के पथानामथिट्टा जिले में काले जादू और बलि कांड ने देश में दहशत पैदा कर दी है। धन और तंत्र मंत्र के चक्कर पर कैसे कोई इतना अंधा हो सकता है। इस बात का नमूना केरल के गांव में देखने को मिला है। काला जादू के चक्कर में यहां दो महिलाओं की बलि दे दी गई और उनके शवों के साथ भी हैवानियत की गई। अब यह बात भी सामने आई है कि बलि देने वाले दंपत्ति को फंसाने के लिए तांत्रिक शफी ने फेसबुक का सहारा लिया था। उसने भगवल सिंह को फेसबुक पर श्रीदेवी बनकर रिक्वेस्ट किया था।

फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से शुरू हुई कहानी में ‘श्रीदेवी’ के नाम से आईडी बनाई गई थी। आरोपी भगवल सिंह एक हाइकू कवि है। हाइकू काव्य की एक जापानी विधा है। भगवल सिंह की दूसरी पत्नी लैला ने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी जिसमें कहा गया था कि जो लोग धनवान बनना चाहते हैं वे संपर्क करें। इसके बाद दंपत्ति ने पोस्ट के बारे में और जानकारी इकट्ठा करना शुरू किया। इसके बाद भगवल सिंह को एक फेसबुक रिक्वेस्ट आई जो कि श्रीदेवी के नाम से थी। उसने भगवल सिंह के हाइकू की तारीफ की।

इन दोनों के बीच अकसर चैट होने लगी। उस ‘श्रीदेवी’ ने ही भगवल सिंह और उसकी पत्नी ने एक तांत्रिक से मिलने के लिए मनाया और कहा कि वही धनवान बना सकता है। दरअसल वह श्रीदेवी वही शफी था जिससे मिलने के लिए कहा जा रहा था। इस बात की जानकारी भगवल सिंह और लैला को नहीं थी। इसके बाद शफी ने खुद ही दंपत्ति से संपर्क किया और उसका आना जाना शुरू हो गया। इसके बाद राशिद उर्फ शफी ने भगवल सिंह और लैला से करीबी संबंध बना लिए।

पत्नी से शारीरिक संबंध पति के सामने ही बनाता था

पुलिस के अनुसार राशिद ने पहले कहा कि इस तंत्र क्रिया में वह भगवल सिंह के सामने ही लैला से शारीरिक संबंध बनाएगा। धन की लालच में अंधा हो चुका दंपत्ति इसके लिए भी तैयार था, पुलिस का कहना है अकसर राशिद लैला के साथ सेक्स करता था। इस दौरान वह भगवल सिंह को वहीं बांध दिया करता था।

इसके बाद राशिद ने उनसे यह कहना शुरू किया कि धनवान बनने के लिए उन्हें अपने सारे पाप धोने होंगे। इसके लिए इंसान की बलि देनी होगी। जिस इंसान की पहली बलि दी गई उसे राशिद कोच्चि से लेकर आया था। राशिद ने उसे लालच दिया था कि उसे पोर्न वीडियो में काम करना होगा जिसके बदले 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि 8 जून ने तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

मार कर इंसान का मांस भी खाया

पहली हत्या के दो महीने बाद राशिद ने भगवल सिंह और लैला से कहा कि देवी अभी खुश नहीं हुई हैं इसलिए एक और बलि देनी होगी। इसके बाद धर्मापुरी, तमिलनाडु के एक लॉटरी वेंडर को फंसाया गया। पुराना ही तरीका अपनाकर राशिद उसे फिर लेकर आया। 26 सितंबर को उसकी भी हत्या कर दी गई। पुलिस के सूत्रों का कहना है कि लैला ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने पति के साथ मिलकर इंसान का मांस पकाया और फिर खाया। राशिद ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था।

इसके बाद शव के 56 टुकड़े करके भगवल सिंह के घर के कई कोनों में गाड़ दिया गया। दूसरे पीड़ित के बहन की शिकायक ते बाद पुलिस ने ऐक्शन लिया और फिर ये तीनों ही पकड़े गए। दंपती को कोच्चि से 120 किली दूर एलांथुर गांव से गिरफ्तार किया गया। यहां के लोगों को भी हैरानी थी कि यह दंपत्ति ऐसा कैसे कर सकता है।

Exit mobile version