प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काशी दौरे के दौरान कई बार प्रोटोकॉल तोड़कर लोगों को चौंका चुके हैं। ऐसा ही उन्होंने शुक्रवार को भी अपने वाराणसी दौरे के दौरान किया। रोड-शो और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद बरेका लौटते समय पीएम मोदी वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी चौराहे पर स्थिति पप्पू की चाय की दुकान पर पहुंच गए।
वहां कुल्हड़ वाली चाय का आनंद लिया। पीएम मोदी को अचानक वहां देख लोग स्तब्ध रह गए। दुकान के बाहर भी भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने हर-हर महादेव, जयश्रीराम के नारे के साथ ही मोदी-मोदी का नारा लगाना शुरू कर दिया।
चाय की चुस्की लेने के बाद बाहर निकले तो बगल की पान वाली दुकान पर पहुंच गए। वहां पान खाया। इस दौरान दुकानदार से हालचाल भी पूछा। दुकानदार ने उनसे आशीर्वाद देने को कहा तो उसके सिर पर हाथ रखकर आशीष भी दिया।
तीन चाय पीकर उतारी तीन घंटे के रोडशो की थकान
तीन घंटे लगातार रोडशो की थकान पीएम मोदी ने तीन कुल्हड़ चाय से मिटाई। मोदी दुकान में पहुंचे तो दुकानदार मनोज ने पूछा कैसी चाय पीएंगे। इस पर जवाब मिला बनारसी स्पेशल जो आप रोज लोगों को पिलाते हैं। दुकानदार ने हल्की चीनी, कड़क चायपत्ती और इलायची के साथ चाय बनाकर मिट्टी के कुल्हड़ में परोसी। प्रधानमंत्री ने एक कुल्हड़ चाय पीने के बाद खूब तारीफ की और एक और चाय देने को कहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें