हिमालय प्रहरी

लड़की ने यूट्यूब पर वीडियो देख खुद का अबॉर्शन करने की करी कोशिश, मामला जान रह जाएंगे दंग

खबर शेयर करें -

आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया बन गया है जिससे इंसान कभी भी कुछ भी नया सिखने का प्रयास करने में लगा रहता है। वही इस बीच सोशल मीडिया से जुड़ी एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर में एक नाबालिग लड़की ने यूट्यूब देखकर अबार्शन करने का प्रयास किया। तत्पश्चात, लड़की की स्थिति बिगड़ गई तो उसके माता पिता उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

प्राप्त हुई खबर के अनुसार, लड़की की आयु सिर्फ 17 वर्ष है, जबकि उसके प्रेमी की आयु 27 वर्ष है। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। डर के मारे उसने ये बात किसी को नहीं बताई तथा यूट्यूब में उसने अबॉर्शन के लिए तरीका तलाशा। वहीं से देखकर उसने घर में चुपचाप कोई काढ़ा बनाकर पी लिया। किन्तु थोड़ी देर पश्चात् उसकी स्थिति बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां पता चला कि वह गर्भवती है।

वहीं इस घटना को लेकर नागपुर के DCP लोहित मतानी ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के इल्जाम में 27 वर्षीय अपराधी सुनील माने के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सुनील माने की खोज कर रही है। वहीं लड़की का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

Exit mobile version