हिमालय प्रहरी

शराब पीकर बाप-बेटे करते थे आपस में झगड़ा, एक दिन हुआ कुछ ऐसा बाप को गंवानी पड़ी जान

खबर शेयर करें -

 

पलवल : पलवल के गांव मानपुर में शराबी बेटे ने गोली मारकर अपने ही बाप की हत्या कर दी। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के दूसरे बेटे की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव मानपुर निवासी पवन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता करतार सिंह व भाई अमित कुमार शराब के आदि थे। दोनों का शराब के नशे में अक्सर झगड़ा होता रहता था। गत  रात 12 बजे पीड़ित के पिता करतार सिंह घर पर ही मौजूद थे। उसी दौरान पीड़ित का भाई अमित शराब के नशे में धुत आया और पिता करतार सिंह के साथ झगड़ा करने लगा। इसी दौरान अमित ने पिता करतार सिंह की छाती में गोली मार दी। गोली लगने से पीड़ित के पिता करतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और अमित कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पलवल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।  पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version