हिमालय प्रहरी

शादीशुदा महिला को बरगला कर बनाए संबंध, जब हो गई गर्भवती तो….

खबर शेयर करें -

छतरपुर मध्यप्रदेश में व्यक्ति ने शादीशुदा महिला को बरगला कर संबंध बनाया। गर्भवती होने पर महिला को दबौली में छोड़ कर फरार गया। महिला लगातार थाने के चक्कर लगा रही है।महोबा जिले की मूल निवासी महिला ने बताया कि कबरई स्थित उसके गांव में मध्यप्रदेश छतरपुर जिले के अलीपुरा का रहने वाला युवक अपनी मामी के घर आता था। इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए थे। घर वालों के राजी न होने पर उसने संबंध खत्म कर लिया। 2021 में उसकी शादी हो गयी लेकिन युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पता पूछकर उसके ससुराल पहुंच गया। पति को उसके संबंधों की जानकारी दे दी। पीड़िता मायके आ गयी।

युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ इंदौर अपनी मामी के घर ले गया। जहां पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। तीन महीने साथ में रहने के बाद युवक महिला को लेकर दबौली वेस्ट में कमरा लेकर रहने लगा। इस दौरान महिला गर्भवती हो गयी तो युवक महिला को छोड़कर चला गया। युवक के कई दिन बीतने के बाद भी न लौटने पर महिला ने पुलिस चौकी में शिकायत की। गोविंदनगर थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Exit mobile version