हिमालय प्रहरी

शादी के कुछ दिन बाद खुली डाक्टर साहब की हकीकत तो उड़े दुल्हन के होश

खबर शेयर करें -

खुद को चिकित्सक बता डिलीवरी ब्वाय ने शादी कर ली। ससुराल पहुंचने पर पत्नी को हकीकत का पता चला। पीड़िता ने थाना विजयनगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी शादी नवंबर 2020 में दिल्ली द्वारिका निवासी युवक से हुई थी।

बिचौलिए ने पति को अस्पताल में कार्यरत और अपना क्लीनिक होने की बात कहकर रिश्ता कराया। इसके एवज में उसे 50 हजार रुपये युवक पक्ष ने दिए थे। युवती के पिता ने शादी में जरूरी सामान के साथ दो लाख रुपये नकद भी दिए थे। शादी के बाद पति पूरे दिन घर पर रहता था। बात करने पर पता चला कि वह चिकित्सक नहीं है। डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। बावजूद इसके ससुराली बुलेट बाइक की मांग करने लगे और सभी गहने उनसे ले लिए।

आरोप है कि गर्भवती होने पर पीड़िता का इलाज नहीं कराया और मायके भेज दिया। बेटा होने पर पति अपने साथ ले गया, लेकिन बीमार होने पर उन्हें व बेटे को दोबारा मायके छोड़ गया। दो माह से वह विजयनगर में मायके में रह रही हैं।

Exit mobile version