पहले दोस्ती की और फिर प्यार के बंधन में बांधकर बनाए शारीरिक संबंध। इतना ही नहीं, इसके बाद धोखे से युवती की अश्लील तीस्वीरें लीं और वीडियो भी बनाए। जिनका उपयोग कर युवतियों का बलैकमेल किया और फिर लाखों रुपये हड़प लिए।यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि कोलकाता की 182 युवतियों की जिंदगी में जहर घोल देने वाली सच्ची घटना है। मामले में पुलिस ने इन युवतियों को निशाना बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोलकाता पुलिस के अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी आदित्य अग्रवाल ने पीड़िता को फोन कर 10 लाख रुपये नहीं देने पर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने फोन ट्रेस कर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।बाद में उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपी कैलाश यादव और अनिश लोहारुका को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आदित्य इस गैंग का मास्टरमाइंड है। आरोपी के पिता शहर के बड़े व्यापारी हैं और अनिश के परिवार का होटल व्यवसाय है। इसी तरह तीसरा आरोपी कैलाश एक कुक है और आदित्य के यहां काम करता है।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह 2013 से यह काम कर रहे हैं और अब तक लाखों रुपये हड़प चुके हैं। पुलिस आरोपियों से अब तक हड़पी गई राशि का आंकलन करने का प्रयास कर रही है।
तीनों आरोपी 2013 से साथ हैं और वह तभी से यह काम कर रहे हैं। कैलाश और अनिश युवतियों से मिलकर पहले दोस्ती करते थे और फिर उनसे प्यार का नाटक करते थे।जब युवती पूरी तरह से उनके जाल में फंस जाती थी तो वो उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते और धोखे से युवती की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लेते थे। बाद में आदित्य युवतियों को फोन कर पैसों की मांग करता था।
आरोपियों ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार इस वारदात को अंजाम दिया था तो युवती ने मांगी गई राशि उपलब्ध करा दी थी। उस पैसे को तीनों ने मौज-मस्ती में उड़ाया था।युवती के पुलिस में शिकायत नहीं करने से उनकी हिम्मत बढ़ गई और फिर उन्होंने दूसरी युवती को फंसाने की योजना तैयार की।इस तरह से वह इस अपराध में धंसते चले गए। इधर, अनिश के परिजनों का आरोप है कि उसे जबरन फंसाया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें