हिमालय प्रहरी

समोसे के लिए छिड़ गया युद्ध, गर्भवती महिला के पेट पर मार दी लात, कई गाड़ियां जलकर हुईं राख

खबर शेयर करें -

पिड़ित महिला के मुताबिक वो प्रेगनेंट है और आरोपियों ने उसके पेट पर लात मारी। इसके बाद महिला कार में जाकर बैठ गई फिर आरोपी महिला के पति से उलझ गए। विवाद बढ़ा तो गांव के लोग महिला और उसके पति के समर्थन में आ गए।

मध्य प्रदेश के कटनी में समोसा खरीदने को लेकर ऐसा बवाल हुआ कि बात आगजनी और पत्थरबाजी तक पहुंच गई। आरोप है कि रेत कर्मचारियों ने गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। महिला के पति के साथ भी रेत कर्मचारियों ने मारपीट की। ऐसे में गांव के लोग दंपती के समर्थन में आ गए। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। कई गाड़ियां भी जलाई गईं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हुआ।

घटना बड़वारा थाना के बसाडी गांव की है। यहां महिला अपने बच्चों के लिए समोसे लेने पहुंची थी। हालांकि, होटल में बने सारे समोसे रेत कंपनी के स्टाफ ने पहले ही अपने पास रखवा लिए थे, लेकिन महिला की रिक्वेस्ट पर होटल वाले ने बच्चों के लिए दो समोसे दे दिए। इस बात पर रेत कंपनी के लोग नाराज हो गए और महिला से बहस करने लगे।

इस दौरान आरोपी महिला से अभद्रता पर उतर आए। पीड़ित महिला के मुताबिक वो प्रेगनेंट है और आरोपियों ने उसके पेट पर लात मारी। इसके बाद महिला कार में जाकर बैठ गई फिर आरोपी महिला के पति से उलझ गए। विवाद बढ़ा तो गांव के लोग महिला और उसके पति के समर्थन में आ गए। विवाद बढ़ने के बाद आस पास के गांव वाले इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह महिला और उसके परिवार को वहां से निकाला। इसके बाद ग्रामीणों का रेत कंपनी के लोगों के साथ विवाद शुरु हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी शुरु हो गई। गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इस पूरे बवाल के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया। मोबाइल और वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में जुटी है। कटनी में समोसे पर छिड़े संग्राम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

 

Exit mobile version