
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल के ग्लैक्सी होम स्टे होटल के एक कमरे में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर होम स्टे के संचालकों से छानबीन शुरू कर दी है. साथ ही फॉरेंसिक टीम के आने तक कमरे को सील कर दिया गया है.
यह भी पढ़े 👉 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रैन की चपेट में आने से आईटीआई निवासी युवक ने अपने दोनों पैर गंवाए
पुलिस पूछताछ में पता चला कि शनिवार को नोएडा से महिला समेत चार लोग नैनीताल घूमने आए थे. जिसके बाद आज महिला मृत हालत में होम स्टे के कमरे में मिली. वहीं, पुलिस को यह मामला हत्या का लग रहा है. महिला की मौत के बाद आरोपी फरार हो गया है.
यह भी पढ़े 👉 प्रदेश में अब 24 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा, इन छूट और नियमों के साथ
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें