जो लॉरेंस बिश्नोई पिछले बुधवार तक सारे आरोपों से मुकर रहा था वो आखिर स्पेशल सैल के सामने टूट ही गया। जानकारी के अनुसार उसने ह्त्या के आरोपों को मान ही लिया है। पंजाब सहित 5 राज्यों की पुलिस इस मामले में ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। लॉरेंस ने बताया कि उसके कहने पर ही कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है। हत्या की साजिश तीन महीने पहले रची गई थी।
लॉरेंस के गिरोह के शार्प शूटर मौके की तलाश में घूम रहे थे। हालांकि, आरोपी लॉरेंस बिश्नोई पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा था। स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्रोई व रोहित मोई को मंगलवार को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धारीवाल व डीसीपी राजीव रंजन लॉरेंस बिश्रोई से बुधवार को कई घंटे पूछताछ की।
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि मोहाली में पिछले साल सात अगस्त को उनके गिरोह के सदस्य विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। विक्की की हत्या के आरोपी सिद्धू मूसेवाला के यहां ठहरे थे जिसका बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया गया।
पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई कि सिद्धू मूसेवाला दविंदर बंबीहा को सपोर्ट कर रहा था। वह अपने हर गाने में बंबीहा का जिक्र करता था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश करीब तीन महीने पहले रची गई थी। बिश्रोई ने गोल्डी बराड़ से बात कर सिद्धू का काम तमाम करने के लिए कहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें