हिमालय प्रहरी

सिद्धू मूसे वाला का बदला लेने के लिए ये 6 गैंग आए एक साथ, किया ये बड़ा ऐलान

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: सिद्धू मूसे वाला की मौत के बाद पुलिस कई जगह पर छापेमारी कर कातिलों को पकड़ने की कोशिश करने में लगी हैं। लेकिन लगता है कि सिद्धू की मौत के बाद पंजाब में एक बार फिर से गैंगवार देखने को मिल सकता है, क्योंकि पहली बार कई गैंगों ने एक साथ आकर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बरार से बदला लेने की बात कही है।

सबसे बड़ी बात यह है कि लॉरेंस बिश्नोई जेल के अंदर है और उसको जेल में रहने वाले गैंगस्टर्स ने धमकी दी है, ऐसे में बाहर से ज्यादा टेंशल जेल के अंदर के अधिकारियों में हैं, क्योंकि यहां पर कभी कुछ भी हो सकता है।

1: नीरज बवाना- यह दिल्ली का एक गैंगस्टर हैं और इसको दिल्ली का दाऊद भी कहते हैं। कहा जाता है कि डी कंपनी के साथ इसकी नजदीकी है। तिहाड़ में छोटा राजन और नीरज भी बंद हैं। जब छोटा राजन को तिहाड़ में लाया गया तो उसको निपटाने का काम नीरज बवाना को दिया गया था कि तुम छोटा राजन को खत्म करो। हालांकि यह बात लीक हो गई और छोटा राजन को एक ऐसे सेल में भेज दिया गया, जहां पर किसी कैदी की कोई एंट्री ना हो। कहते हैं कि इस गैंग के पास अपने 300 मेंबर हैं, जिसमें शूटर और छटे हुए बदमाश हैं। करीब 16 साल से यह जूर्म की दुनिया में हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से इसका 36 का आंकड़ा है।

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद नीरज बवाना सबसे पहला गैंग हैं, जिसने धमकी दी। इसने सोशल मीडिया पर लिखा, ”जय बाबा की, ह्दय विदारक समाचार मिला, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दो दिन के भीतर रिजल्ट दे देंगे।”

2: देवेंदर बम्‍बिहा गैंग- आज जो सिद्धू मूसे वाला का कत्ल हुआ है, वो लॉरेंस और गोल्डी बरार ने बहुत गलत किया। यह हर बार बिना कूसर के बंदों को मारते हैं और अपने बंदे भी मरवाते हैं। आप सभी को एक बात बताना चाहता हूं कि कत्ल में मनकीरत औलख का पूरा हाथ है। क्योंकि सारे सिंगर से पैसा इकट्ठा करके और सभी की जानकारी वह ही लॉरेंस को देता है। बाकी आप जानते हैं कि मनकीरत को सिक्योरिटी दी गई है, जबकि मूसे वाला की सिक्योरिटी वापस लेकर जश्न मना रहे हैं। सिद्धू का किसी भी गैंग से कोई रिश्‍ता नहीं था। वो अपनी नॉर्मल जिंदगी जी रहा था। लेकिन अगर आप उसको हमारे ग्रुप से जोड़ रहे हैं तो हम उसकी मौत का बदला जरूर लेंगे।

3: भूपी राणा गैंग- इसने कहा, ”एक-एक से हिसाब लिया जाएगा। मूसे वाला का मानसा में कत्ल कर दिया गया। पंजाबी इंड्रस्ट्री में जट की तूती बोलती थी। लॉरेंस और गोल्डर बरार झूठे फेम के लिए कहते हैं कि मूसे वाला ने गुरलाल बरार और विक्की मिद्दू खेडा के कत्ल में बम्बिहा ग्रुप की मदद की। लॉरेंस ग्रुप जो भी करता है, उसे अपने मरे लोगों के साथ जोड़ देता हैं। जिसने भी मूसे वाला के कत्ल में मदद की एक-एक से हिसाब लिया जाएगा। सिद्धू के परिवार, दोस्त और प्रशंसकों से हमारी हमदर्दी है। हम सिद्धू को वापस नहीं ला सकते, लेकिन मौत को बदला जरूर लेंगे। भूपी राणा इस वक्त करनाल जेल में बंद हैं और हरियाणा व पंजाब के अंदर इसके ऊपर करीब-करीब 25 मामले दर्ज हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से इसका 36 का आंकड़ा हैं।

4: कौशल चौधरी गैंग- यह गुरुग्राम का एक गैंगस्टर हैं और इसके ऊपर कई कत्ल के मामले दर्ज हैं। यह गुरदासपुर की जेल में बंद हैं और इसने भी धमकी देते हुए कहा कि ”यार का बदला यार लेगा जार नहीं”

5: टिल्लू ताजपुरिया गैंग- इसकी भी लॉरेंस से दुश्‍मनी है और इस वक्त यह मंडोली जेल में बंद है। अब इसने भी धमकी दी है कि सिद्धू मूसे वाला हमारा दिल का भाई था और उनकी आत्मा को शांति मिले।

6: विक्की गौंडर एंड बदर्स गैंग- इसने ही सुक्खा कहलवा को मौत के घाट उतारा है। विक्की गौंडर का भी एनकाउंटर हो चुका है, लेकिन यह गैंग अभी भी सक्रिय है। इस गैंग ने लिखा, ”आज जो हुआ, वह बहुत शर्मनाक हुआ। सिद्धू मूसे वाला मामले में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने जिम्मेदारी ली। वो कत्ल सिर्फ पैसों के पीछे हुआ और इसको करवाने वाला मनकीरत औलख है। जितने भी सिंगर हैं उनकी जानकारी लॉरेंस और गोल्डी को देता है। इसकी सिक्योरिटी क्यों नहीं वापस ली गई। शर्म करो, कुछ पैसों के लिए तुमने मां से एक हीरे जैसा बेटा छीन लिया। अब तुम इंतजार करो, तुमको और गोल्डी को हम ऐसा सबक सीखाएंगे कि फिर से ऐसी हरकत करने से पहले 100 बार सोचोगे। इस मामले की जांच जरूर होनी चाहिए, जिससे पता चले की हमारा सिद्धू से कोई रिश्‍ता नहीं है। बस एक मां के बेटे का कत्ल हुआ, इस बात का दुख है। इन्होंने बहुत घटिया बात कही। हमारे ग्रुप से उसका कोई संपर्क नहीं था। इनका पुराना पेशा है, कत्ल करके अपने मरे हुए लोगों को इस्तेमाल करना। अंकित भाडू के एनकाउंटर में भी उनका हाथ था। गुरलाल बरार का भी नुकसान कराया। पैसे के पीछे यह कुछ भी कर सकते हैं। जल्द की मुलाकता होगी।

Exit mobile version