कभी-कभी कुछ शौक ऐसे हो जाते हैं जिसकी लत में इंसान खुद को कब तबाह कर ले जाता है पता भी नहीं चलता. और लत को पूरा करने की सनक में लोग सोचना समझना छोड़ देते हैं. ऐसा ही हुआ एक युवक के साथ जिसे सोशल मीडिया और सेल्फी की लत ने ऐसा जकड़ा कि उसी के चक्कर में जान गंवा बैठा वो. होलीकॉप्टर के पंखों से टकराते ही सिर कटकर धड़ से अलग हो गया युवक का.
ब्रिटेन के रसूखदार परिवार के 22 साल के बेटे जैक फेंटन की हेलीकॉप्टर के पंखो की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया गया कि सेल्फी के चक्कर में उसकी गर्दन कट गई. जिस हेलीकॉप्टर से ये हादसा हुआ, युवक उसी से वो ग्रीम से छुट्टियां मना कर लौटै था. लेकिन पंखों के थमने के पहले ही वो नीचे उतर गया और पीछे जाकर सेल्फी लेना और ये बड़ा दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया.
जिससे सफर पूरा किया वही बन गया काल
22 साल का जैक फेंटन अपने तीन दोस्तों के साथ हेलिकॉप्टर से Mykonos से ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास प्राइवेट हेलीपैड पर उतरा था. लेकिन हेलीकॉप्टर के पंखे पूरी तरह थमे उसके पहले ही वो नीचे उतर गया और पीछे जाकर फोटो क्लिक करने लगा तभी एक झटके में पंखे ने उसकी गर्दन उड़ा दी. पैरेंट्स भी छुट्टियों से लौटकर उसके पीछे दूसरे हेलीकॉप्टर में उड़ान भर रहे थे. घटना के बाद पायलट पर भी कार्रवाई की आशंका है. जांच इस बात की होगी कि क्या उसने ही जैक को पंखे थमने के पहले उतरने के लिए तो आदेश नहीं दिया था.
लाइक्स और व्यूज़ बढ़ाने के चक्कर में खत्म होती ज़िंदगी
बताया गया कि Bell 407 हेलिकॉप्टर का इंजन बंद होने से पहले ही जैक नीचे उतर चुका था, ये लापरवाही उसकी मौत की बड़ी वजह बन गया. मृतक युवक जैक के पिता मिगुएल, The Hop Farm के मार्केटिंग, सेल्स और पीआर हेड हैं. जो तकरीबन 400 एकड़ में फैला है और बेहद फेमस है. दोस्तों और परिवार के साथ छुट्टियां पूरी हो गई. और घर वापसी भी लगभग पूरी हो चुकी थी लेकिन एक लापरवाही ने न सिर्फ जवान बेटे की जान ले ली, बल्कि उन तमाम लोगों को ये चेतावनी भी दे दी कि शौक, दिखावा, लत, लाइक्स और व्यूज़ के चक्कर में ज़िंदगी को जोखिम में मत डालिए. क्योंकि फॉलोअर्स और व्यूज़ के मायने तभी हैं तब आप खुद दुनिया में मौजूद होंगे.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें