मध्यप्रदेश की पुलिस ने राजधानी भोपाल की अरेरा कॉलोनी में स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शनिवार शाम स्पा सेंटर पर छापा मारकर आपत्तिजनक हालत में लड़के और लड़कियों को पकड़ा है।
पुलिस ने मौके से 6 लड़कियों और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पुलिस की अचानक छापेमारी में लड़के-लड़कियों ने वहां भागना शुरु कर दिया लेकिन मौके पर मुस्तैद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि अरेरा कॉलोनी में इडन स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का घंधा चलाया जा रहा है। इस जानकारी पर पुलिस ने प्लान बनाया और एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा। जैसे ही ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी ने स्पा सेंटर में देह व्यापार होने का संकेत साथी पुलिसकर्मियों को दिया तो पुलिस ने स्पा सेंटर पर तुरंत छापेमारी कर दिया।
स्पा सेंटर पुलिस का छापा पड़ते ही वहां मौजूद युवक-युवतियों में भगदड़ मच गई और वो अपने आप को बचाने के लिए यहां वहां भागने लगे। पुलिस ने इस दौरान मौके से 6 लड़कियों और 4 लड़कों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि स्पा में देह व्यापार के लिए अलग-अलग केबिन बना हुआ था। सभी ग्राहकों को अलग-अलग केबिन में भेजा जाता था। पुलिस ने जब छापा मारा, तो चारों युवक वहां युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। वो पुलिस को देखकर बिना कपड़े के ही बाहर की तरफ भागने लगे। हालांकि, मेन गेट पर पुलिस के होने की वजह से वह भाग नहीं सके।
जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर संचालक ग्राहकों से 1 हजार से 5 हजार रुपए तक वसूलता था। हर सर्विस के लिए वो अलग-अलग पैसा वसूलता था। ग्राहकों को बुलाने के लिए उसने वाट्सऐप ग्रुप भी बना रखा था। ग्रुप के जरिए ही वह स्पा में आने वाली लड़कियों की जानकारी देता था। लड़कियों के फोटो वो ग्रुप में भी शेयर करता था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें