हिमालय प्रहरी

स्मार्टफोन की बैटरी के साथ न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान

खबर शेयर करें -

आजकल स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। जब स्मार्टफोन की बैटरी लो होती है तो तुरंत चार्जर की तरफ भागते हैं। फोन को बिना चार्ज किए उसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। लेकिन फोन को सही तरीके से चार्ज न करने फोन पर बुरा असर पड़ता है। कई बार हम किसी भी चार्जर से अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर लेते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन को चार्ज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर भारी नुकसान हो सकता है।

कोई भी चार्जर इस्तेमाल करना पड़ सकता है महंगा
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी भी ऐसे चार्जर का इस्तेमाल कर अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर लेते हैं जो उनके फोन में फिट बैठता हो। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ऐसा करना आपको महंगा पड़ सकता है। कोई भी चार्जर इस्तेमाल करने से आपके फोन की बैटरी खराब हो सकती है।

ऐसे काम करता है चार्जर
मोबाइल फोन के चार्जर का एक ही काम होता है, डिवाइस को चार्ज करना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चार्जर कैसे काम करता है। दरअसल, चार्जर का काम फोन या टैबलेट तक AC पावर को DC में कन्वर्ट करके पहुंचाना होता है। इसी वजह से इन्हें चार्जर नहीं ऐडॉप्टर कहते हैं।

हर स्मार्टफोन की चार्जिंग कैपेसिटी अलग
हमेशा अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने लिए ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। हर स्मार्टफोन की चार्जिंग कैपेसिटी अलग होती है। बता दें कि पिछले कुछ समय में फास्ट चार्जिंग का चलन बढ़ा है। आजकल जो स्मार्टफोन बाजार में आ रहे हैं, उनमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉली दी जा रही है। ऐसे में दूसरे स्मार्टफोन के चार्जर या फिर फेक चार्जर से फोन को चार्ज करने पर उसकी बैटरी लाइफ कम हो सकती है। ऐसे में अगर आपके फोन का ओरिजनल चार्जर खराब हो जाए तो स्मार्टफोन के आउटपुट वोल्टेज और करंट को ध्यान में रखकर ही नया चार्जर लेना चाहिए।

खराब हो सकता है स्मार्टफोन
कई बार लोग फोन का ओरिजनल चार्जर खराब होने के बाद पैसे बचाने के लिए सस्ते चार्जर खरीद लेते हैं। लेकिन ऐसा करना आपको महंगा पड़ सकता है। सस्ते और लोकल चार्जर कम पैसे में वो क्वालिटी और प्रोटेक्शन नहीं देते हैं, जो एक ब्रांडेड चार्जर में मिलती है। वहीं अगर फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करता है, तो आपको दूसरा चार्जर इस्तेमाल करते हुए सावधान रहना चाहिए। ऐसा करने से आपका फोन खराब भी हो सकता है।

आईफोन यूजर्स के लिए सलाह
वहीं आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल ने अपने यूजर्स के लिए जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि किसी iPhone के साथ थर्ड पार्टी केबल या नकली केबल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आईफोन ठीक से चार्ज नहीं होगा। एप्पल का कहना है कि हो सकता है वह आपके आईफोन से पूरी तरह से Sync ना हो और इससे आईफोन को नुकसान पहुंच सकता है।

Exit mobile version