हिमालय प्रहरी

हल्द्वानी : नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक नाबालिक लड़के पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है.

पुलिस के अनुसार महिला ने तहरीर देते हुए कहा है कि सोमवार को वह अपने भाई की ससुराल उत्तर प्रदेश के बरेली गई थी और अपनी नाबालिग पुत्री को घर पर ही अपने परिवार के साथ छोड़कर गई थी. इसी बीच नाबालिग बेटी सोमवार दोपहर को अपनी मौसी के बच्चों के साथ अपनी नानी के घर जा रही थी.

तभी रास्ते में मोहल्ले के रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने उसे रोक लिया और बहला फुसलाकर अपने साथ पास ही में स्थित एक कमरे में ले गया, जहां उसने शारिरिक संबंधत बनाए. साथ ही घर में इस बात का जिक्र ना करने को कहा. मंगलवार को जब वह बरेली से लौटी, तब उसको पूरे मामले की जानकारी हुई.

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया गया है. किशोर से पूछताछ की जा रही है. जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.

Exit mobile version