हिमालय प्रहरी

हल्द्वानी : हैरोइन की बड़ी खेप के साथ तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुखानी पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 588 ग्राम हेरोइन और 26 ग्राम स्मैक बरामद किया है. पकड़ी गई स्मैक और हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर सोमदत्त उत्तर प्रदेश मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र का रहने वाला है.

नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखानी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऊंचापुल ब्लॉक के पास जब व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, आरोपी के पास से 541 ग्राम हेरोइन और 26 ग्राम स्मैक बरामद की गई. पूछताछ में आरोपी ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी से जुड़े होने की बात कबूली है और पिछले काफी समय से नशे का कारोबार कर रहा है. आरोपी पिछले कई महीनों से हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी कर रहा था. पुलिस गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि जो भी स्थानीय स्तर पर इस मामले में लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस को आरोपी की काफी दिन से तलाश थी.

Exit mobile version