हिमालय प्रहरी

10 साल में अलग-अलग पुरुषों के साथ 25 बार भागी विवाहित महिला

खबर शेयर करें -

पत्नी के अवैध संबंधों की भनक लगते ही पति द्वारा उसकी हत्या करने या तलाक देने के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन असम के नगांव जिले में इन सबके विपरीत बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है।वहां एक विवाहिता के पिछले 10 सालों में अवैध संबंधों के चलते अलग-अलग पुरुषों के साथ 25 बार भागने के बाद भी उसका पति क्रोधित नहीं है और वह परिवार की खातिर अपनी पत्नी को फिर से अपनाने को तैयार है।

मध्य असम के नगांव जिले के ढिंग लहकर गांव निवासी महिला का 10 साल पहले गांव के ही युवक के साथ हुआ था।शादी के बाद ही उसके गांव के युवक के साथ अवैध संबंध बन गए थे। इससे वह पति को छोड़कर भाग गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद युवक के धोखा देने पर वह फिर से अपने पति के घर लौट आई।उसके बाद से वह करीब 25 बार घर से भाग चुकी है।

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी घर से भागने के कुछ दिनों बाद वापस लौट आती है। वह उसे हर बार माफ कर देता है। उनके तीन बच्चे है, जिसमें सबसे छोटा तीन महीने का है।उन्होंने बताया कि गत 4 सितंबर को वह अपने तीन बच्चों को छोड़कर मोहल्ले के किसी अन्य युवक के साथ भाग गई। उसके बाद से वह नहीं लौटी।उन्होंने कहा कि वह परिवार के खातिर उसे अभी भी अपनाने को तैयार है।

इधर, महिला के ससुर ने बताया कि बार-बार अपनाने के बाद भी वह फिर से घर से भाग गई। वह तीन महीने के बेटे को पड़ोसियों के घर छोड़कर गई है। उसने पड़ोसियों से कहा था कि वह बकरियों के लिए चारा लेने जा रही है, लेकिन वापस नहीं लोटी।उन्होंने कहा कि वह किसके साथ गई है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। वह घर में रखे 22,000 रुपये और गहने अपने साथ ले गई है। उसकी तलाश जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि शादी के बाद से महिला 25 बार अलग-अलग पुरुषों के साथ भाग चुकी है। वह कई बार तो खुद लौट आई और कई बार पति के अपनाने के आश्वासन के बाद लौटी थी।ग्रामीणों ने कहा कि महिला के गांव के कई पुरुषों के साथ अवैध संबंध थे। उसका पति हर बार उसे माफ कर अपना लेता है और अब भी अपनाने को तैयार है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है।

Exit mobile version