गुजरात: आज बुधवार को यहां भीषण हादसा हुआ है। यहां आणंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई। ये हादसा तारापुर इलाके में हुआ है। जहां पर एक ट्रक और एक कार के तेज रफ्तार में आमने-सामने आने की वजह से जोरदार टक्कर हुई। जिससे ये भयंकर हादसा हो गया और 10 लोगों की जान चली गई।
बताया जाता है कि एक ही परिवार के 10 जने कार में सवार होकर सूरत से भावनगर जा रहे थे तभी आज तड़के तारानगर हाईवे पर इंद्रनज गांव के पास कार ट्रक में भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी 10 जनों की मौके पर ही मौत हो गई ।
यह भी पढ़े 👉 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया ने 15 खिलाड़ियों की लिस्ट की जारी
मृतकों में 2 महिलाएं 7 पुरुष और 1 बच्ची बताए जाते हैं घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान की जा रही थी । हादसे के बारे में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सभी शव गाड़ी में ही एक दूसरे के ऊपर पड़े रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें