हिमालय प्रहरी

12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, खून से लिखी ऐसी बात

खबर शेयर करें -

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 12वीं की एक छात्रा ने अपनी छोटी सी उम्र मौत को गले लगा लिया। खुद को मरने से पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उनसे अपने खुदखुशी की वजह बताई और लास्ट में खून से एक ऐसी बात लिखी जिससे सभी की आंखों में आंसू आ गए। ये मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव का है।

पुलिस पूरी घटना और सुसाइड नोट की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव की रहने वाली 19 साल की रोशनी इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। रविवार की शाम रोशनी ने कमरा बंद किया और नायलॉन की रस्सी को छत पर बांधकर फंदे पर झूल गई।

जब थोड़ी देर बाद छात्रा का छोटा भाई कमरे में जा रहा था, तो उसे दरवाजा बंद मिला। जब दरवाजा तोड़ा गया तो रोशनी फंदे से लटकी हुई मिली। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कमरे की तलाशी ली जहां से दो पेज का सुसाइड नोट मिला।

मरने से पहले रोशनी ने अपने सुसाइड नोट में खुदखुशी की वजह बताते हुए लिखा कि वो गांव के युवक की छेड़खानी से परेशान होकर ये कदम उठा रही है। लड़की ने सुसाइड नोट में एक युवक का नाम उजागर करते हुए बताया कि वो लड़का उसे ब्लैकमेल करता था। जिससे तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट के लास्ट में खून छात्रा ने खून से लिखा- “मां का ख्याल रखना”

पुलिस कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। जिसके बाद जांच की अगली कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version